हल्द्वानी: जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरा लाल गौतम को दी विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरा लाल गौतम को गुरुवार को शिक्षकों ने विदाई दी। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी 31 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त हो गए थे। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में समस्त प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षक संघ और अन्य विभागों …

हल्द्वानी,अमृत विचार। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरा लाल गौतम को गुरुवार को शिक्षकों ने विदाई दी। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी 31 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त हो गए थे। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में समस्त प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षक संघ और अन्य विभागों के आये पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गौतम को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री केके शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. बीडी अंडोला, जिला मंत्री डॉ. मधुसूदन मिश्रा समेत पंकज सनवाल, गिरीश चंद्र दुर्गापाल, गिरीश जोशी, चंद्रशेखर सनवाल, गिरिजेश कांडपाल, पीसी जोशी, जीवन चिलवाल ने अपने विचार रखें। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य देवकी आर्य, संचालन डॉ. विवेक पांडे ने किया।
इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष कुमाऊं दुर्गादत्त गुणवंत, ललित मोहन पांडे, डॉ. कन्नू जोशी, जगदीश सिंह बिष्ट, हेम त्रिपाठी, प्रदीप जोशी, गोकुल लोहनी, नमिता पाठक, जीबी सोराड़ी, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार