हल्द्वानी: कोविशील्ड वैक्सीन की 12010 डोज को डीप फ्रीजर में किया स्टोर
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जनपद के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गई है। देर शाम कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन की 12010 डोज रुद्रपुर के रिजनल सेंटर से हल्द्वानी के डिस्ट्रिक वैक्सीन स्टोर पहुंची। जहां सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए उसे कोल्ड स्टोरेज में उसे रखा गया। वैक्सीन के स्टोरेज …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जनपद के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गई है। देर शाम कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन की 12010 डोज रुद्रपुर के रिजनल सेंटर से हल्द्वानी के डिस्ट्रिक वैक्सीन स्टोर पहुंची। जहां सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए उसे कोल्ड स्टोरेज में उसे रखा गया।
वैक्सीन के स्टोरेज के लिए हल्द्वानी स्थित सीएमओ कैंप कार्यालय में स्टोरेज बनाया गया है। जहां डिप फ्रीजर में वैक्सीन को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। रुद्रपुर स्थित रिजनल वैक्सीन स्टोर से देर शाम सुरक्षा के बीच वैक्सीन लाई गई। मौके पर अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत मौजूद रहे। यहां से जिलें में बनाए गए 40 कोल्ड चेन में इनका आवंटन किया जाएगा। शनिवार को जनपद के चार सेंटरों पर कोरोना की वैक्सीन लांच होगी। इनमें हल्द्वानी का महिला अस्पताल, सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, बीडी पांडे महिला अस्पताल हल्द्वानी और सीएचसी गरमपानी शामिल हैं। सभी सेंटरों पर शुक्रवार शाम तक वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। जनपद में प्रथम चरण के लिए 9850 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है।
पीएम मोदी करेंगे लाभार्थियों से सीधी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कोरोना टीका लगाने वाले लाभार्थियों से संवाद करेंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए टीका लगाने वाले लाभार्थियों से बात करेंगे। इसके लिए उत्तराखंड में केवल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व दून मेडिकल कॉलेज को चुना गया है। लेक्चर थियेटर में इसकी व्यवस्था की जा रही है। यह कॉलेज लिए एक बड़ा दिन होगा, तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक बार और पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
