लखनऊ: छह दिन बाद जिंदगी की जंग हारा गोलीकांड में घायल युवक, ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम, आरोपी अभी भी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। थाना पारा अंतर्गत 6 दिन पहले हुए गोलीकांड में हुए घायल युवक ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। घटना में बदमाशों ने वीरेंद्र नामक युवक को सरेआम गोली मार दी थी। थाना पारा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर इनोवा कार को रोककर 8 जनवरी को व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी …

लखनऊ। थाना पारा अंतर्गत 6 दिन पहले हुए गोलीकांड में हुए घायल युवक ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। घटना में बदमाशों ने वीरेंद्र नामक युवक को सरेआम गोली मार दी थी। थाना पारा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर इनोवा कार को रोककर 8 जनवरी को व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी थी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पहचान हो जाने के बावजूद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बेखौफ़ घूम रहे हैं। गोली लगने से घायल डी. के. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र ने आज इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जिसके बाद तत्काल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार