पीएम मोदी को अन्ना की चिट्ठी- किसानों के समर्थन में करेंगे भूख हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। किसान आंदोलन में अन्ना हजारे भी किसानों के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके है। वह किसानों का हित समझकर सरकार से लगातार मुचैटा लेने को तैयार है। गुरूवार को अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख अपना फैसला दोहराया है कि वह जनवरी के अंत में दिल्ली में किसानों के मुद्दे पर …

पुणे। किसान आंदोलन में अन्ना हजारे भी किसानों के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके है। वह किसानों का हित समझकर सरकार से लगातार मुचैटा लेने को तैयार है। गुरूवार को अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख अपना फैसला दोहराया है कि वह जनवरी के अंत में दिल्ली में किसानों के मुद्दे पर अंतिम भूख हड़ताल करेंगे।

बता दें कि पिछले साल 14 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को अन्ना हजारे ने पत्र लिखा था। जिसमें आगाह किया था कि कृषि पर एम एस स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें समेत उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो वह भूख हड़ताल करेंगे। हजारे ने कृषि लागत और मूल्य के लिए आयोग को स्वायत्तता प्रदान करने की भी मांग की है।

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर मैंने (केंद्र के साथ) पांच बार पत्र व्यवहार किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। प्रधानमंत्री को दिए पत्र में लिखा है कि इस कारण से मैंने अपने जीवन की अंतिम भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी भूख हड़ताल के लिए संबंधित प्राधिकारों से अनुमति के लिए चार पत्र लिखे थे लेकिन एक का भी जवाब नहीं आया।

संबंधित समाचार