इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गयी जिससे कम से 35 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 650 घायल हो गए। पश्चिम सुलावेसी प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डारनो माजिद के हवाले ने कहा,“भूकंप के तेज …
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गयी जिससे कम से 35 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 650 घायल हो गए। पश्चिम सुलावेसी प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डारनो माजिद के हवाले ने कहा,“भूकंप के तेज झटके से मजीने जिले में नौ और ममुजु में 26 लोगों सहित 35 की मौत हो गयी।”
वेस्ट सुलावेसी में स्थानीय समयानुसार दो बजकर 28 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप को केन्द्र माजीन के उत्तर-पूर्व से छह किलोमीटर दूर और जमीन सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के तेज झटकों से सैकड़ों भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है। भूकम्प के कारण हुये भूस्खलन की वजह से कई लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा।
राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहीं बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर अस्थायी आपात तंबुओं में पहुंचाया गया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में रखा गया है। उसने बताया कि शुक्रवार तड़के आए भूकम्प की तीव्रता 6.2 थी। इसका केन्द्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु जिले में 18 किलोमीटर की गहराई में था। इसी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समुद्र के अंदर 5.9 की तीव्रता का भूकम्प आया था।
