हल्द्वानी: राम मंदिर निर्माण में सहयोग को यूकेडी डेमोक्रेटिक भी करेगी प्रेरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। यूकेडी डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का कहना था कि प्रभु राम सबके हैं। ऐसे में तय किया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए पार्टी भी लोगों को प्रेरित करेगी। यूकेडी डेमोक्रेटिक के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष वरुण तिवारी ने श्रीराम मंदिर निर्माण को …

हल्द्वानी,अमृत विचार। यूकेडी डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का कहना था कि प्रभु राम सबके हैं। ऐसे में तय किया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए पार्टी भी लोगों को प्रेरित करेगी।
यूकेडी डेमोक्रेटिक के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष वरुण तिवारी ने श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा सरकार के चंदा इकट्ठा करने के तरीके पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, एक तरफ तो डिजिटल इंडिया और दूसरी ओर श्रीराम मंदिर के लिए घर-घर जा कर चंदा लिया जाना संदेह पैदा करता है। कहा कि प्रभु राम सभी के हैं, किसी एक संस्था या पार्टी के नहीं। ऐसे में हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी इस में हिस्सा लेंगे और घर-घर जाकर लोगों को श्री राम मंदिर के निर्माण की महत्वता और उसमें सहयोग देने के लिए प्रेरित करेंगे, लेकिन किसी से कुछ भी नगद में नहीं लिया जाएगा। महासचिव प्रमोद चंद्र बिष्ट ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को रानीखेत में होने वाले पार्टी अधिवेशन में इसकी रूप रेखा तैयार की जाएगी।

संबंधित समाचार