बाराबंकी: सचल प्रदर्शनी रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने शुक्रवार को प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कोविड-19 और स्वच्छता जागरुकता सचल प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी द्वारा विभाग के 10 दिवसीय अभियान में लगाए जाने वाले पोस्टर, बैनर, स्टीकर और पंप्लेट का लोकार्पण भी किया गया। …

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने शुक्रवार को प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कोविड-19 और स्वच्छता जागरुकता सचल प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी द्वारा विभाग के 10 दिवसीय अभियान में लगाए जाने वाले पोस्टर, बैनर, स्टीकर और पंप्लेट का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर बाराबंकी के जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि जब तक सभी लोगों को वैक्सीन न लग जाये तबतक दवाई भी और कड़ाई भी के मंत्र का पालन गंभीरता से करना चाहिये।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम प्रभारी राजेश बरनवाल और क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने बताया कि प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, लखनऊ एवं इसके अंतर्गत आने वाली 12 क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार इस तरह के प्रचार अभियानों द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

बाराबंकी जिले में यह प्रचार अभियान दिनांक 15 से 24 जनवरी तक चलेगा। जिसके तहत सचल प्रदर्शनी के साथ-साथ लोक कलाकारों द्वारा संदेशमूलक सांस्कृतिक कार्यक्रम और दो विशेष कार्यक्रम भी किये जाएंगे।

इस कार्यक्रम में बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीकेएस चौहान भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार