बाराबंकी: कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी, चार केंद्रों पर लगाई जाएगी वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शुक्रवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से कोरोना के खिलाफ जिला स्तर पर शुरू किये जा रहे टीकाकरण अभियान पर जानकारी दी गई। सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियो के साथ की गई प्रेसवार्ता में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे …

बाराबंकी, अमृत विचार। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा शुक्रवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से कोरोना के खिलाफ जिला स्तर पर शुरू किये जा रहे टीकाकरण अभियान पर जानकारी दी गई।

सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियो के साथ की गई प्रेसवार्ता में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलने वाले कोविशिल्ड वैकसीन के टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया की शनिवार सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ के साथ जनपदीय स्तर पर टीकाकरण अभियान आरम्भ होगा।

जिसके चार केन्द्र बनाये गये है। दो सरकारी केंद्र के लिये जिला अस्पताल व दूसरा सतरिख सीएचसी तथा दो निजी अस्पतालो के तौर पर हिन्द और मयो हॉस्पिटल को चुना गया है। प्रत्येक में छह सदस्यीय टीम होगी।

वैक्सीन को दो से आठ डिग्री के तापमान पर रखा गया है। सीएमओ ने अभियान के विषय में आगे बताया की जिले में निजी अस्पतालो के स्टॉफ को मिला कर कुल 14,790 लोगो का स्टॉफ टीकाकरण अभियान में नियुक्त किया गया है।

संबंधित समाचार