हल्द्वानी: नशा नहीं संस्कृति अपनाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान महासभा की ओर से शुक्रवार को शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूक रैली निकाली गई। इस मौके पर नशे का विरोध कर लोक संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया गया। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम से रैली का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने गले में घुघुतियों की …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान महासभा की ओर से शुक्रवार को शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूक रैली निकाली गई। इस मौके पर नशे का विरोध कर लोक संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया गया।

हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम से रैली का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने गले में घुघुतियों की माला और पारंपरिक परिधान पहन कर नशे के खिलाफ नारे लगाए। महिलाओं ने भी पारंपरिक वेशभूषा पहन रैली में सहयोग किया। संगठन की ओर से नशे की रोकथाम को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह रजवार ने बताया कि आज युवा पीढ़ी तरह-तरह के नशे का सेवन कर रही है। इसको रोकना बहुत जरूरी है। शांति जीना ने बताया कि नशे की जगह हमें लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है। जिससे युवा पीढ़ी संस्कृति की विरासत को आगे लेकर जाए। इस दौरान लता बोरा, कमलेश मेहरा, अनिल नेगी, जानकी, कुसुम दिगारी, गीता बिष्ट्र उर्वशी रौतेला, नीतू रौतेला आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार