बरेली: अब पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे बरेली कॉलेज के छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज के छात्र अब पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दी जाएगी। बरेली कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र ईकाई प्रथम द्वारा आईवीआरआई के सहयोग से छात्रों और एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वावलंबन व रोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम …

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज के छात्र अब पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दी जाएगी। बरेली कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र ईकाई प्रथम द्वारा आईवीआरआई के सहयोग से छात्रों और एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वावलंबन व रोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए छात्रों को 21 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. राजीव यादव ने बताया कि छात्रों का प्रशिक्षण जनवरी माह में ही कराया जाएगा। प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बरेली कॉलेज के किसी भी कक्षा के छात्र व छात्राएं भाग ले सकते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए छात्राओं को आवेदन के लिए एक लिंक दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। छात्र-छात्राएं मशरूम के प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए कार्यक्रम अधिकारी के मोबाइल नंबर 9412602716 पर संपर्क कर सकते हैं। राजीव यादव ने बताया कि ट्रेनिंग बरेली कॉलेज में ही वनस्पति विज्ञान विभाग में करायी जाएगी। छात्रों को आईवीआरआई नहीं जाना होगा।

संबंधित समाचार