हल्द्वानी: राम के लिये इशिता ने तोड़ा गुल्लक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। राम मंदिर निर्माण के लिए 11 साल की बच्ची ने भी अपनी गुल्लक तोड़कर सहयोग राशि दी है। रामगढ़ के नथुवाखान मंडल में इशिता नाम की बालिका ने अपनी आस्था के चलते अपनी बचत की राशि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। अपने पिता कुंदन सिंह के साथ उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण …

हल्द्वानी,अमृत विचार। राम मंदिर निर्माण के लिए 11 साल की बच्ची ने भी अपनी गुल्लक तोड़कर सहयोग राशि दी है। रामगढ़ के नथुवाखान मंडल में इशिता नाम की बालिका ने अपनी आस्था के चलते अपनी बचत की राशि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। अपने पिता कुंदन सिंह के साथ उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के मंडल प्रमुखन संतोष रैक्वाल और समर्पण टोली को अपनी गुल्लक की राशि भेंट की।

शुक्रवार को रामगढ़ में समर्पण निधि अभियान के तहत रामगढ़, नथुवाखान,प्यूड़ा,पाथरी में विधिवत पूजा-अर्चना कर निधि समर्पण टोली ने घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाई। सभी राम भक्तों को रसीद बुक और पत्रक देकर राम मंदिर निर्माण में जुटने का आह्वान किया गया। अभियान को लेकर समस्त रामगढ़ के राम भक्त उत्साहित दिखाई दिए।

संबंधित समाचार