हल्द्वानी: अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। मुक्तेश्वर स्थित कुमाऊं के पहले डॉप्लर रडार का उद्धाटन विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने किया। मौसम विभाग के 146वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्र की ओर से दो राज्यों को यह सौगात दी गयी है। इसमें शिमला के कुफरी में भी इस तरह का राडार …

हल्द्वानी,अमृत विचार। मुक्तेश्वर स्थित कुमाऊं के पहले डॉप्लर रडार का उद्धाटन विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने किया। मौसम विभाग के 146वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्र की ओर से दो राज्यों को यह सौगात दी गयी है। इसमें शिमला के कुफरी में भी इस तरह का राडार लगाया गया है। दोनों राडारों ने शुक्रवार से अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। उद्घाटन के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व शिमला के सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

राज्य के मौसम विभाग के निदेशक डा.विक्रम सिंह ने बताया कि इस राडार से कुमाऊं के मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। मुक्तेश्वर में डॉप्लर रडार लगाने के लिए 225 वर्गमीटर भूमि का चयन किया गया था,इस राडार को एसट्रो माइक्रोवेब प्रोडक्स लिमिटेड हैदराबाद की स्वदेशी फर्म द्वारा लगाया गया है। इस राडार द्वारा स्ट्राम डिटेक्शन, तेज बारिश, ओलावृष्टि की जानकारी करीब दो घंटे पहले ही मिल सकेगी। यह 100 किमी परिधि के दायरे में होने वाली गतिविधियों का डाटा भी रिकार्ड करेगा। रडार द्वारा जमीन से 0.5 डिग्री ऊंचाई पर स्कैन करेगा। यह आपदा प्रबंधन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण रडार होगा।

उधर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रदेश में लगने वाले 03 डॉप्लर मौसम रडारों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार ने मुक्तेश्वर में रडार स्थापना हेतु भूमि, मूल-भूत सुविधाएँ जैसे सड़क, बिजली, पानी उपलब्ध कराने एवं जगह को विकसित करने में पूर्ण सहयोग दिया है। दूसरे रडार की स्थापना हेतु भी राज्य सरकार ने सुरकंडा में भूमि आवंटित एवं विकसित की है तथा बिजली इत्यादि की भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रडार के उपकरणों को सड़क के अभाव के चलते सुरकंडा पहुँचाने हेतु एयर लिफ्ट के लिए भी सहयोग देगी।

केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने मुक्तेश्वर (नैनीताल) एवं कुफरी (शिमला) में डॉप्लर वैदर रडार स्टेशन के उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि किसानों एवं तीर्थयात्रियों को इससे अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। उन्होंने रडारों की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येकक्षेत्र में प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मुख्यमंत्री के आई.टी. सलाहकार रविन्द्र दत्त, सचिव एस.ए. मुरूगेशन, ए.सी.ई.ओ.यू.एस.डी.एम.ओ. आनन्द श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार