लखनऊ: सुनील यादव अध्यक्ष और जय प्रकाश तिवारी बने महामंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पीडब्लूडी सर्किल आफिसेस मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव शुक्रवार को अन्वेषणालय सभागार लोक निर्माण विभाग लखनऊ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के पहले सत्र में संघ के कोषाधिकारी तरूणेष कुमार श्रीवास्तव ने संघ का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। महामंत्री जय प्रकाश तिवारी ने उपलब्धियों व समस्याओं पर चर्चा के दौरान बताया …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पीडब्लूडी सर्किल आफिसेस मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव शुक्रवार को अन्वेषणालय सभागार लोक निर्माण विभाग लखनऊ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के पहले सत्र में संघ के कोषाधिकारी तरूणेष कुमार श्रीवास्तव ने संघ का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है।

महामंत्री जय प्रकाश तिवारी ने उपलब्धियों व समस्याओं पर चर्चा के दौरान बताया कि संवर्ग की कई समस्याओं पर संघर्ष की आवश्यकता है। इसके उपरान्त एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कार्यकारिणी भंग की घोषणा कर निर्वाचन अधिकारियों को सौंप दिया।

रामराज दुबे, चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ कार्यालय प्रमुख अभियन्ता प्रांगण लोनिवि लखनऊ ने तथा चुनाव अधिकारी, मि.एसो. कार्यालय प्रमुख अभियन्ता के अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार यादव और उत्तर प्रदेश राजकीय वाहन चालक संघ के सुभाष मिश्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कराई। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर एक-एक नामांकन आए और कुल 16 नामांकन दाखिल हुए। निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया में सुनील कुमार यादव अध्यक्ष और जयप्रकाश तिवारी महामंत्री पद पर चौथी बार निर्वाचित घोषित किये गए।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संघ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों का सृजन व संवर्ग की समस्या उनकी पहली प्राथमिकता होगी। निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी वीरेन्द्र यादव और सुभाष मिश्रा ने बताया कि सुनील कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष, विजय शंकर मिश्र प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समीर गोयल, पारस नाथ आर्य, विकास सिंघल, और नन्दलाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, जय प्रकाश तिवारी प्रदेश महामंत्री, राजेश कुमार राय, संत प्रसाद पाण्डेय प्रदेश संयुक्त मंत्री, सचिन चौधरी, उबैद सादिक, गीता मल्होत्रा,  सायमा जुबेर प्रदेश संगठन मंत्री,तरूणेष कुमार श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय प्रकाश मौर्य प्रदेश सम्प्रेक्षक और मनोज कुमार दुबे को प्रदेश मीडिया प्रभारी चुना गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों को पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ  लोक निर्माण विभाग प्रदेश अध्यक्ष व महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भारत सिंह यादव ने पद व गोपनियता की शपथ दिलायी। जिनका सहयोग चुनाव प्रभारी रामराज दुबे, उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी किया। इस दौरान संघ के संरक्षक अनुपम कुमार शुक्ला, राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष शिवकुमार यादव तथा शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, महामंत्री, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ आदि लोक निर्माण विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार