आज का राशिफल | 16 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कई सारे कार्यों को एक साथ काम करेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। बच्चों को कुछ उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। नए व्यवसायिक साझेदार जुड़ सकते हैं। वृष राशि आज जॉब में आपके ऊपर से दबाव कम होगा। लाभ के अवसर हांथ आयेंगे। बेरोजगार युवाओं को …

मेष राशि

आज कई सारे कार्यों को एक साथ काम करेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। बच्चों को कुछ उपहार दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। नए व्यवसायिक साझेदार जुड़ सकते हैं।

वृष राशि

आज जॉब में आपके ऊपर से दबाव कम होगा। लाभ के अवसर हांथ आयेंगे। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकती है। सम्पत्ति के सौदे आपको प्राप्त होंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

आज नया उद्यम शुरू करने की दिशा में प्रवृत्त होंगे। जीवनसाथी की नजरों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में नया प्रयोग कर सकते हैं। दोपहर के बाद मन में किसी मूल्यवान रिश्ते या वस्तु को लेकर भय रहेगा।

कर्क राशि

आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में सीनियर्स से तनातनी हो सकती है। रिसर्च से जुड़े हुए लोगों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं को सही तरह से अभिव्यक्त नहीं कर पायेंगे।

सिंह राशि

आज प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। व्यापार और कामकाज में आ रही समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लेंगे।

कन्या राशि

आज विरोधियों के ऊपर आप हावी रहेंगे। दोपहर तक थोड़ा दबाव रहेगा किंतु उसके बाद काफी अच्छा महसूस करेंगे। मन में कई तरह के विचारों के कारण एकाग्रता की कमी रहेगी। परिवार के झगड़ों को सुलझाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि

आज एसिडिटी के कारण कुछ समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ झगड़े हो सकते हैं। यदि आपने कोई योजना बनायी है तो उसके प्रति निष्ठावान रहें। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें।

वृश्चिक राशि

आज सुख-संसाधनों पर धन काफी मात्रा में खर्च करेंगे। परिवार में कलह का वातावरण न पनपने दें। धूल मिट्टी आदि के कारण एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

आज ललित कलाओं में काफी रुचि लेंगे। किसी पार्टी और पिकनिक में सम्मिलित हो सकते हैं। लाचार लोगों की सहायता करेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लेंगे। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं।

मकर राशि

आज बेवजह के मुद्दों पर अपनी राय न दें। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

कुंभ राशि

आज प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बेहतरीन सफलता मिलेगी। पुराने साथियों से आज मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि

आज मौसम में हो रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। दूसरों की प्रगति को लेकर ईर्ष्या भाव न रखें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेमी जन का मूड खराब हो सकता है।