हल्द्वानी: डोर टू डोर हो रही ड्रग्स की डिलीवरी, पुलिस हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरव पांडेय,हल्द्वानी। शहर में ड्रग्स की डोर टू डोर डिलीवरी हो रही है। स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस से बचने के लिए नशे के सौदागर ऑन डिमांड घर-घर सप्लाई कर रहे हैं। हालिया दिनों में स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से जांच अधिकारियों …

गौरव पांडेय,हल्द्वानी। शहर में ड्रग्स की डोर टू डोर डिलीवरी हो रही है। स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस से बचने के लिए नशे के सौदागर ऑन डिमांड घर-घर सप्लाई कर रहे हैं। हालिया दिनों में स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से जांच अधिकारियों की पूछताछ में यह प्रवृत्ति सामने आई है। विभिन्न केसों के जांच अधिकारियों के अनुसार अधिकांश आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे ऑन डिमांड उपभोगकर्ताओं को घर-घर जाकर डिलीवरी करते हैं। मोबाइल डिलीवरी के चलते उनके पकड़े जाने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। नशे के खिलाफ पीड़ित परिवारों के विरोध के बीच यह जानकारी सामने आने से पुलिस अधिकारी सकते में हैं।

– महिलाएं भी स्मैक की खरीद-फरोख्त में लिप्त
हल्द्वानी। स्मैक के सौदागरों ने इस तरह अपना मकड़जाल बिछाया है कि अब महिलाएं भी खरीद-फरोख्त में शामिल हो गई हैं। खुद नशा करने के साथ ही वे तस्करी के मामलों में भी शामिल हैं। पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के दौरान यह जानकारी सामने आई है। अभियान के दौरान पुलिस कई महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है।

– फरवरी से नशे के खिलाफ अलख जगाएगी नैनीताल पुलिस
अमृत विचार, हल्द्वानी। फरवरी से नैनीताल पुलिस नशे के खिलाफ अलख जगाएगी। इसके तहत स्थानीय निवासियों को इस बुराई के प्रति जागरुक किया जाएगा। पुलिस लोगों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील करेगी।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एसएसपी ने जिले में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई है। उन्होंने इसकी रोकथाम के लिए जन जागरुकता और जन सहभागिता पर जोर दिया है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। जागरुकता अभियान के दौरान पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए गए मोबाइल और व्ह्टसएप नंबर पर सूचना देने की अपील करेगी। यह अभियान पूरे माह चलेगा। उल्लेखनीय है कि अमृत विचार ने वीवीआईपी जिला नैनीताल में अवैध ड्रग्स की बढ़ती खपत को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। पिछले दिनों एक संगठन के बैनर तले भी नागरिकों ने शहर भर में रैली निकालकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रदर्शन के साथ डीजीपी को ज्ञापन भेजा था।

संबंधित समाचार