हल्द्वानी: डग्गामार वाहनों से रोडवेज को लाखों का घाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर क्षेत्र में डग्गामार वाहनों के संचालन से परिवहन निगम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हल्द्वानी डिपो को रोजाना चार लाख से भी ज्यादा की चपत लग रही है। विभागीय अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण इस दिशा में कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे हैं। …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नगर क्षेत्र में डग्गामार वाहनों के संचालन से परिवहन निगम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हल्द्वानी डिपो को रोजाना चार लाख से भी ज्यादा की चपत लग रही है। विभागीय अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण इस दिशा में कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे हैं।
डग्गामार वाहनों के मनमाने संचालन के कारण सड़कों पर रोजाना जाम की स्थिती बनी रहती है। रोडवेज बस स्टेशन के मेन गेट के पास ही डग्गामार वाहनों का अड्डा बना दिया गया है। आलम यह है कि बस स्टेशन जाने वाले यात्रियों को डग्गामार संचालकों द्वारा पहले ही रोक लिया जाता है और जल्दी पहुंचाने का प्रलोभन देकर वाहनों में बैठा दिया जाता है। ऐसे में यात्रियों से मिलने वाले मुनाफे पर डग्गामारों के कब्जे से विभाग को लाखों का घाटा बर्दाश्त करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते रोडवेज बस स्टेशन से लगभग सौ मीटर के दायरे में चार डग्गामार अड्डे संचालित हो रहे हैं।
—————–
– यहां है डग्गामारों का ठिकाना
प्रेम टॉकीज स्थित पेट्रोल पंप के पास, स्टेडियम के पास, वर्कशाप लाइन के साथ ही तिकोनिया रोड स्थित डग्गामार अड्डों से रोजाना सैकड़ों जीप, मिनी बस आदि गाड़ियों का संचालन किया जाता है। इन अड्डों से रुद्रपुर, किच्छा, नैनीताल, भवाली, अल्मोड़ा सहित अनेक गंतव्यों तक की गाड़ियां चलाई जाती हैं।
——————–
– कोर्ट के आदेश की अवहेलना
बस स्टेशन के पास से ही सैकड़ों डग्गामार वाहनों का संचालन किया जाता है। जबकि सुप्रिम कोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रोडवेज बस स्टेशन से एक किमी तक के दायरे से किसी अन्य बस का संचालन नही किया जा सकता। इसके बावजूद यहां वर्षों से विभागीय अधिकारियों की सरपरस्ती में डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।
————–
डग्गामार वाहनों पर रोक के लिए इससे पूर्व कई बार पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर हटवाने की मांग की गई है। इसके लिए विभागीय उच्च अधिकारियों को भी कहा गया है। सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक, हल्द्वानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका