बरेली: समान न्यूनतम पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए मांगे सुझाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में समान न्यूनतम पाठ्यक्रम के तहत एक जैसा ही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार भी किए जा चुके हैं। पाठ्यक्रम पर ऑनलाइन सुझाव मांगे गए हैं। कुलपति, प्रोफेसर, छात्र, अभिभावक समेत अन्य भी अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझावों पर …

अमृत विचार, बरेली। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में समान न्यूनतम पाठ्यक्रम के तहत एक जैसा ही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार भी किए जा चुके हैं। पाठ्यक्रम पर ऑनलाइन सुझाव मांगे गए हैं। कुलपति, प्रोफेसर, छात्र, अभिभावक समेत अन्य भी अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझावों पर अमल करने के बाद ही फाइनल पाठ्यक्रम जारी किया जाएगा।

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कला, विज्ञान समेत अन्य विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। सभी पाठ्यक्रम इस तरह से तैयार किए जा रहे हैं जो भविष्य पर आधारित हों और रोजगारपरक हों। इसी के तहत विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में बदलाव भी किए जा रहे हैं। इसी के सामान्य न्यूनतम पाठ्यक्रम के लिए उच्च शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं।

ऑनलाइन सुझाव के लिए एक लिंक दिया जा रहा है। इसमें विषयवार तैयार किया गया पाठ्यक्रम अपलोड किया गया है। इसके अलावा गूगल से कनेक्ट होने पर एक फार्म भरना पड़ता है। इसमें नाम, पता, ई-मेल, फोन नंबर, व्यवसाय, विषय, क्या संशोधन करना है समेत अन्य जानकारियां भरनी पड़ेंगी। पाठ्यक्रमों को आवश्यक विषयों, कला, मानवता, भाषा और विज्ञान विषयों में बांटा गया है। आवश्यक विषयों में खाद्य एवं पोषण, स्वास्थ्य एवं आरोग्य, व्यायाम एवं योगा व अन्य शामिल हैं।

इसी तरह अन्य विषयों को भी बांटा गया है। लोग उच्च शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर सुझाव दे सकते हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली-मुरादाबाद मंडल डा. राजेश प्रकाश ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत समान पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस संबंध में ऑनलाइन सुझाव मांगे गए हैं।

संबंधित समाचार