हल्द्वानी: उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी भी उतरी चुनावी मैदान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ही अन्य राजनीतिक दल भी सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। इनमें शामिल उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने भी चुनाव को लेकर अपना पक्ष पेश किया है। पार्टी चुनाव को लेकर जल्द ही 70 विधानसभा सीटों में अभियान शुरू कर रही है। हल्द्वानी …

हल्द्वानी,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ ही अन्य राजनीतिक दल भी सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। इनमें शामिल उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी ने भी चुनाव को लेकर अपना पक्ष पेश किया है। पार्टी चुनाव को लेकर जल्द ही 70 विधानसभा सीटों में अभियान शुरू कर रही है।

हल्द्वानी में रविवार को तिकोनिया स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी रणनीति से अवगत कराया। प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश संयोजक गिरीश डालाकोटी ने बताया कि उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी प्रदेश के अंदर मजबूती के साथ क्षेत्रीय विकल्प के रूप में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच आ रही है, जिसको लेकर प्रत्येक विधानसभा में 10 संयोजकों की नियुक्ति की गई है। यही संयोजक आगे चलकर पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच उम्मीदवार के तौर पर चयनित होंगे।

पहाड़ों पर रिवर्स माइग्रेशन को लेकर काम किया जाएगा। सीटों पर सक्रियता बढ़ाने के लिए अभी तक 350 संयोजक बनाए हैं। पार्टी के जिला संयोजक व पूर्व भाजपा नेता खजान भट्ट ने कहा कि नगर निगम और पंचायत चुनावों को लेकर भी अभी से धरातल पर कार्य करना शुरू कर दिया है। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पार्टी पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के संयोजक विक्रम बर्गली, मनोज पांडे, पूरन विश्वकर्मा, गिरधर कत्यूरा, शिव शंकर शर्मा, कमलेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, निर्मल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार