हल्द्वानी:बाल उत्तरायणी में झलके लोक संस्कृति के रंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। हिमोत्थान सोसायटी की ओर से रामलीला मैदान झूलाबाजार कोटाबाग में उमंग बाल उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंच पर लोक संस्कृति के रंगों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार जोशी ने अपने संबोधन में कहा …

हल्द्वानी,अमृत विचार। हिमोत्थान सोसायटी की ओर से रामलीला मैदान झूलाबाजार कोटाबाग में उमंग बाल उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंच पर लोक संस्कृति के रंगों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम बच्चों के लिए बेहद लाभप्रद हैं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए विपिन पांडे ने कहा कि समिति की ओर से लोक संस्कृति के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार के बाल मेले से बच्चों को बहुत कुछ जानने-समझने को मिलेगा। कार्यक्रम में शंख बजाओ प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में वंशिका नेगी और उच्च प्राथमिक वर्ग में ध्रुव जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुमाऊंनी कविता प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अनन्या पांडे और उच्च प्राथमिक वर्ग में ध्रुव जोशी ने पहला स्थान हासिल किया। डीआरडीओ प्रमुख के प्रौद्योगिकी सलाहकार ने भी बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के अंत में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट के मनीष झा ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

संबंधित समाचार