हल्द्वानी: जनपद में आठ केंद्रों में एक हजार लोगों को लगेगा कोरोना टीका
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है। पहले दिन तीन सेंटरों पर 179 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था। अब प्रथम चरण के क्रम में सोमवार को जनपद के अन्य पांच सेंटरों पर भी टीकाकरण शुरू होगा। जिसमें जनपद के कुल आठ सेंटरों पर 1000 लोगों को टीका लगाया जाना तय …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है। पहले दिन तीन सेंटरों पर 179 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था। अब प्रथम चरण के क्रम में सोमवार को जनपद के अन्य पांच सेंटरों पर भी टीकाकरण शुरू होगा। जिसमें जनपद के कुल आठ सेंटरों पर 1000 लोगों को टीका लगाया जाना तय हुआ है। हर सेंटर पर 100 लोगों को वैक्सीनेट किया जाना है।
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। हालांकि कोविन एप को लेकर आ रहीं रजिस्ट्रेशन की कमियों को लेकर अभी विभागीय स्तर पर अन्य व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। किसी को एसएमएस नहीं मिलने पर विभाग की ओर से उन्हें फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी। अपर चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि टीकाकरण को लेकर विभाग अलर्ट मोड पर है। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण को तीन बूथ बनाए गए हैं। यहां टीकाकरण के लिए कुल 775 लाभार्थी हैं। पहले, तीसरे बूथ पर 18 और 19 जनवरी, वहीं दूसरे बूथ पर 18, 19 और 21 जनवरी को टीकाकरण होगा। वहीं हल्द्वानी में बेस अस्पताल परिसर में बने बूथ पर 208 लाभार्थियों को 18, 19, 21 को टीका लगेगा। महिला अस्पताल हल्द्वानी में 501 लाभार्थी चिन्हित हैं। यहां 18, 19, 21, 22 को टीका लगेगा। बता दें कि शनिवार को पहले दिन मेडिकल कॉलेज में 73 और महिला अस्पताल में 40 लोगों को टीका लगाया गया था।
जनपद में आज यहां होगा कोरोना टीकाकरण
-राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी
-बेस अस्पताल हल्द्वानी
-महिला अस्पताल हल्द्वानी
-बीडी पांडे महिला अस्पताल नैनीताल
-पीएचसी मोटाहल्दू
-पीएचसी लालकुआं
-पीएचसी पांडे नवाड़
-सीएचसी गरमपानी
