मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश में जुटे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मोबाइल चोर गिरोह के 3 सदस्यों को नगर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के 40 मोबाइल और मंहगी बाइक बरामद मिली है। जनपद पुलिस डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। रविवार को मुखबिर की …

अयोध्या, अमृत विचार। मोबाइल चोर गिरोह के 3 सदस्यों को नगर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के 40 मोबाइल और मंहगी बाइक बरामद मिली है। जनपद पुलिस डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।

रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर नितीश कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह प्रभारी एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रुप से मुखबिर की सूचना के आधार पर फोरलेन स्थित देवकाली फ्लाईओवर के पास संदिग्ध अवस्था मे खड़े 3 लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के 40 मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये है तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई। टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नितीश कुमार के नेतृत्व में एसआई सत्यप्रकाश यादव चौकी प्रभारी अलीगढ़, कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार, धर्मवीर सिंह एवं एसओजी टीम प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम शामिल रही।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है। गिरोह का सरगना व अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इनका संगठित गिरोह है। जो दूसरे जिले में भी सक्रिय होने की सम्भावना है। नगर कोतवाली व एसओजी टीम की इस कामयाबी पर बतौर इनाम 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार