बरेली: गूगल मैप बताएगा कहां है शौचालय, पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। गूगल मैप अब आपको को शौचालयों की लोकेशन तो बताएगा ही साथ ही यह भी जानकारी देगा कि वह जहां पर आप हैं, वहां से कितनी दूरी पर है। इसके लिए नगर निगम की ओर से जियो टैगिंग कराकर शौचालयों की सूचना टायलेट लोकेटर नामक साफ्टवेयर पर अपलोड कर दी गई है। …

अमृत विचार, बरेली। गूगल मैप अब आपको को शौचालयों की लोकेशन तो बताएगा ही साथ ही यह भी जानकारी देगा कि वह जहां पर आप हैं, वहां से कितनी दूरी पर है। इसके लिए नगर निगम की ओर से जियो टैगिंग कराकर शौचालयों की सूचना टायलेट लोकेटर नामक साफ्टवेयर पर अपलोड कर दी गई है।

शौचालयों की जियो टैंगिग भी की जा चुकी है। बाजार से आने पर महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। नजदीक में टायलेट न होने पर उन्हें कई अन्य बीमारियों के होने का भी खतरा बना रहता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम ने शहर के सभी पिंक और नार्मल शौचालयों की सूची टायलेट लोकेटर साफ्टवेयर पर अपलोड कर दी है।

शहर में बाहर से आने वाली महिलाओं को भी अब शौचालय तलाश करने में दिक्कत नहीं होगी। वजह है कि गूगल मैप पर पिंक शौचालय डालने पर शौचालय की लोकेशन का पता चल जाएगा। यही नहीं मैप यह भी बताएगा कि जहां पर आप खड़े हैं। वहां से शौचालय की दूरी कितनी है। नगर निगम की इस पहल को लोगों ने विशेष कर महिलाओं ने काफी सराहा है।

नगर निगम ने यह अच्छी पहल शुरू की है। लेकिन शहर में इन शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। महिलाएं को स्थान न मिलने पर काफी परेशान होती हैं। पिंक टायलेट कम से कम 500 मीटर की दूरी पर होने चाहिए। इनकी संख्या बढ़े तो और अधिक लाभ होगा। -शिप्रा यादव, शिक्षिका, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज

नगर निगम की ये पहल सराहनीय है। इससे महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। बीमारी से भी बचा जा सकेगा। लेकिन शौचालयों की संख्या कम है। इनकी दूरी के बीच अंतर 500 मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। गूगल मैप से बाहर से आने वाली महिलाओं और बेटियों को लाभ होगा। – किरन सिंह, गणेशनगर

संबंधित समाचार