हल्द्वानी: पांच रूपये रिसीव किए और 99 हजार गंवा दिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। साइबर अपराधी ने एक टैक्सी चालक को झांसा देकर खाते से 99 हजार साफ कर दिए। साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के 52 हजार बच गए। हल्द्वानी से अल्मोड़ा रूट पर टैक्सी चलाने वाले ध्याड़ी निवासी अनिल कुमार जोशी को रानीबाग के पास एक व्यक्ति का अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन …

हल्द्वानी,अमृत विचार। साइबर अपराधी ने एक टैक्सी चालक को झांसा देकर खाते से 99 हजार साफ कर दिए। साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के 52 हजार बच गए।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा रूट पर टैक्सी चलाने वाले ध्याड़ी निवासी अनिल कुमार जोशी को रानीबाग के पास एक व्यक्ति का अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे जीजा बताते हुए कहा कि वह पांच रूपये भेज रहा है, रिसीव कर लो। यूपीआई खाते में रिसीव करने के बाद उसे 49, 24, 20 और फिर छह हजार रुपये का मैसेज आया। इधर, टैक्सी चालक ने मैसेज रिसीव किया और उधर साइबर क्रिमिनल ने उसके खाते से 99 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। खाते से रुपये निकलने के बाद पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। मदद के लिए काठगोदाम पुलिस के पास पहुंचने पर उसे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने को कहा। शिकायत के बाद टैक्सी चालक के खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई। इस तरह उसके खाते से और 52 हजार रुपये साफ होने से बच गए। हरियाणा में काम कर रहे पीड़ित के पिता ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई घर खर्च को भेजी थी। काठगोदाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के साइबर सेल ने साइबर अपराधी का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।

ठगी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
हल्द्वानी। साइबर अपराधी की ठगी का शिकार होने पर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पीड़ित तुरंत शिकायत करता है तो उससे ठगी गई रकम भी वापस मिल सकती है। पुलिस के साइबर सेल प्रभारी दिनेश पंत ने बताया कि इस तरह का अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1800112211 और 8171200003 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

साइबर सेल ने लौटाए 10 हजार
हल्द्वानी। सोमवार को डहरिया निवासी प्रकाश नेगी भी साइबर अपराधी के निशाने पर आ गए। उन्होंने गूगल से हासिल किए गए एक नंबर के जरिये ट्रांसजेक्शन किया था। ठगी का पता चलते ही उन्होंने साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए जरुरी जानकारी हासिल कर ट्रांसजेक्शन को होल्ड करवा दिया। प्रभारी ने बताया कि पीड़ित को रकम लौटाने की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार