जनता की समस्याओं का किया जाए समयबद्ध निस्तारण-केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करना ही प्राथमिकता होने चाहिये। जनता दर्शन …

लखनऊ, अमृत विचार । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करना ही प्राथमिकता होने चाहिये। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों- सुल्तानपुर, लखीमपुर, गोण्डा, उन्नाव, सम्भल, शाहजहांपुर, अमेठी, जालौन, कानपुर, हरदोई, प्रयागराज, कौशाम्बी, महाराजगंज, देवरिया  से आये लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी तथा प्रार्थना-पत्र दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्रवाई करने के निर्देश केशव प्रसाद मौर्य ने दिये।

संबंधित समाचार