बाराबंकी: पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही लीडर बनाएगी भाजपा- राधामोहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जिले की चुनावी गणित समझने एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यालय पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनाव का रोड मैप तैयार किया गया। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश …

बाराबंकी। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जिले की चुनावी गणित समझने एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यालय पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनाव का रोड मैप तैयार किया गया। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि भाजपा कभी भी जाति, वर्ग और क्षेत्रवाद के आधार चुनाव नही लड़ती। सबका साथ और सबका विश्वास भाजपा की चुनावी रणनीति का मुख्य हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि मोदी का सपना गांव को मजबूती देना है। जिसके लिए मोदी के समर्थकों का पंचायत चुनाव जीतना बेहद जरूरी है तभी केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लागू की गई योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है वे कार्यकर्ता पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

ब्लॉक संयोजको को उन्होंने समन्वय स्थापित करके स्थानीय समीकरण एवं प्रत्याशी चयन में बेहद सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलन करके बैठक की शुरुआत हुई।

अवध क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अमर पाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि कार्यकर्ताओं को ही लीडर बनाना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में मतदाता एवं लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जाने है। एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश उन्होने सभी ब्लॉक संयोजको को दिए।

संचालन पूर्व अध्यक्ष सन्तोष सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद उपेंद्र रावत, अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, बैजनाथ रावत,सतीश शर्मा, सुंदर लाल दीक्षित, राजरानी रावत, रचना श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, सन्दीप गुप्ता, शील रत्न मिहिर, विजय आनन्द बाजपेई, रोहित सिंह, गुरुशरण लोधी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं ब्लॉक संयोजक मौजूद रहे।

देश और प्रदेश के राजकुमार किसानों को बरगलाने में जुटे
प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि किसानों की आय को दोगनी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कृतसंकल्पित हैं। किसान हित को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कृषि कानून पारित किया है। उन्होने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश व प्रदेश के राजकुमार किसानों को बरगलाने में जुटे हैं। मगर उनके मंसूबे कभी पूरे नही होंगे।

उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीति समेत आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों की भी चर्चा की। बताया कि देश के खजाने पर किसानों का पहला हक है। इसी के चलते मोदी सरकार ने प्रति वर्ष 75 हजार करोड़ रुपये सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सीधे भेजने का निर्णय लिया गया है।

संबंधित समाचार