हल्द्वानी: महाराणा प्रताप के बलिदान व शौर्य को किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान महासभा ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया। इस मौके पर महासभा के सदस्यों ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल परिसर में लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह रजवार ने कहा कि भारत के शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान महासभा ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया। इस मौके पर महासभा के सदस्यों ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल परिसर में लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर लक्ष्मण सिंह रजवार ने कहा कि भारत के शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए मुगलों के सामने नहीं झुके। उन्होंने कभी भी अधीनता स्वीकार नहीं की। भारत के कई राजाओं ने अकबर की गुलामी करना मुनासिब समझा, पर महाराणा प्रताप जंगलों में भटकते रह गए, कंदमूल फल खाए, कई त्रासदी झेली, लेकिन किसी कीमत पर दुश्मनों के आगे नहीं झुके। शांति जीना ने कहा कि महाराणा प्रताप एक जाति विशेष के नहीं बल्कि एक देश के लिए अपनी आनबान और शान की लड़ाई जीवन पर्यंत लड़ते रहे। ऐसे योद्धा से ही भारत भूमि गौरान्वित है। लता बोरा, अनिता नेगी, कमलेश मेहरा, कुसुम दिगारी, विजय सिसौदिया, कल्पना रावत, मोहनी रावत, आनंदी पोखरिया, जया बिष्ट, गीता बिष्ट, दीपक सिंह, रेखा रावत, मनदीप सिंह, लीला मनराल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार