हल्द्वानी: भारतीय खिलाड़ियों की जीत पर मना जश्न
अमृत विचार,हल्द्वानी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से कब्जा करने पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की चौतरफा तारिफ हो रही है। गाबा में 32 साल बाद आस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम इंडिया का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। मैच जीतने के साथ ही भारत के खिलाड़ियो की खेल भावना की …
अमृत विचार,हल्द्वानी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से कब्जा करने पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की चौतरफा तारिफ हो रही है। गाबा में 32 साल बाद आस्ट्रेलिया को हराने वाली टीम इंडिया का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। मैच जीतने के साथ ही भारत के खिलाड़ियो की खेल भावना की भी तारीफ हो रही है। वहीं शहर में भी क्रिकेट खिलाड़ियों में जोश नजर आया और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।
यहां दो नहरिया स्थित हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों ने भारत की जीत पर नारे लगाये और मिष्ठान वितरण किया। उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा,वांशिंगटन सुंदरम,शार्दूल ठाकुर,मो सिराज,नटराजन के खेल की तारीफ की और इन्हीं खिलाड़ियाें के खेल को आत्मसात कर मेहनत कर आगे बड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर कोच मनोज भट्ट, निश्चल जोशी ,अनूप जखमोला, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै,दीवान सिंह चौहान,ग्राउंड मैन अमित कुमार,सार्थक पंत, हेगड़े,शिवांश कांडपाल,अक्षत पपनै, वैभव मेहरा,दिवजोत,कार्तिक जोशी,रोहित पाठक,गौरव परिहार,शिवांश नायब,अभिकेत कुमार,गंतव्य कुशवाहा,अहराम मालिक,भविष्य साह,श्रिया बिष्ट,सहित दर्जनो युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।
