हल्द्वानी: शिक्षक के समर्पण से ही निखरता है छात्र का भविष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड हल्द्वानी इकाई द्वारा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में कर्तव्यबोध दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत शिक्षा में संस्कार, चरित्र निर्माण, नैतिकता, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीयता, मानवता को सम्मिलित करने को लेकर विचार विमर्श और समाधान खोजने को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड के संयोजक डॉ हरनाम सिंह …

हल्द्वानी,अमृत विचार। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड हल्द्वानी इकाई द्वारा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में कर्तव्यबोध दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत शिक्षा में संस्कार, चरित्र निर्माण, नैतिकता, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीयता, मानवता को सम्मिलित करने को लेकर विचार विमर्श और समाधान खोजने को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड के संयोजक डॉ हरनाम सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि समर्पण भाव से ही शिक्षक कर्तव्यों का पालन करते हैं। छात्रों के प्रति आत्मीयता से जुडनें पर जीवन में सहजता, कर्त्तव्य-पालन में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में पहुंची विशिष्ट अतिथि एमबीपीजी कालेज की सहायक आचार्य एवं महासंघ की प्रदेश मंत्री डॉ तनुजा मेलकानी ने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यबोध एवं गुरुधर्म का पालन करें। देश के सभी कर्मचारी संवर्ग में शिक्षक के प्रति समाज की निगाहें आशा एवं अपेक्षापूर्ण हैं। देश का शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करेगा तो उसका प्रभाव उसके शिष्यों पर अवश्य पड़ेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र आर्य ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए सभी कर्तव्यों का पालन करें । छात्रों को दुर्गुणों से प्रयत्न पूर्वक बचाना चाहिए। इस मौके पर कृष्ण चंद्र बेलवाल ने कर्तव्यबोध दिवस की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीबी जोशी, बीएन गोस्वामी , प्रकाश मोहन, चंद्र प्रकाश उप्रेती , कृष्ण कुमार, राजन कुमार, आशा पाठक ,चंद्र प्रभा जोशी, अनुराधा जग्गी, राजन पांडे , एन एस बरगली एवं प्रशांत जोशी सहित महासंघ से जुड़े शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार