हल्द्वानी: गाय कम दे रही दूध तो अपनाएं यह डाक्टरी सलाह
राहुल जोशी,हल्द्वानी। सर्दी के मौसम के चलते अगर आपकी गाय या कोई भी दुधारू पशु दूध कम दे रहा हैं तो ऐसे में दिन में दो बार सुबह और शाम उन्हें 100-100 ग्राम गुड़ खिलाएं। ऐसे में दुधारू पशु का न्यूट्रिशनल बैलेंस ठीक होगा और दूध में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही दूध भी पौस्टिक …
राहुल जोशी,हल्द्वानी। सर्दी के मौसम के चलते अगर आपकी गाय या कोई भी दुधारू पशु दूध कम दे रहा हैं तो ऐसे में दिन में दो बार सुबह और शाम उन्हें 100-100 ग्राम गुड़ खिलाएं। ऐसे में दुधारू पशु का न्यूट्रिशनल बैलेंस ठीक होगा और दूध में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही दूध भी पौस्टिक होगा। हालांकि, सर्दी के चलते उचित चारा, दाना और पानी खिलाने के बावजूद दुधारू पशु के दूध में कमी आ जाती है।
गलन और कड़ाके की सर्दी में पशुओं की देखभाल मनुष्य की तरह होना जरूरी है। खासकर दूध देने वाले जानवरों की विशेष देखभाल करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही दुधारू पशुओं को समय-समय पर भूसा, चारा, दाना और पानी दिया जाए। इसके अलावा दूध देने वाले जानवरों को बंद और सुरक्षित स्थान पर ही बांधा जाएं।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी जोशी ने पशुपालकों को विशेष सलाह देते हुए बताया कि सर्दी के मौसम में दुधारू पशु औसतन से कम ही मात्रा में दूध देते हैं। ऐसे में पशुपालकों को जरूरी है कि वह पशुओं को सुबह और शाम 100-100 ग्राम गुड़ खिलाएं। इससे दूध में बढ़ोतरी भी होगी और पौष्टिकता भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पशुओं को दाना देने के दौरान भी खास ख्याल रखना होता है।
इस तरह समझें –
एक दुधारू पशु जो पांच लीटर दूध देता है तो ऐसे में तीन किलोग्राम दाना देना जरूरी होता है। ऐसे में सुबह 1.5 किलो और शाम को 1.5 किलो दाना देना चाहिए। इसके बाद प्रति 2.5 लीटर दूध की बढ़ोतरी होने पर एक किलो दाना बढ़ाया जाता है।
माना पशु 7.5 लीटर दूध दे रहा है तो अब दाना चार किलो देना चाहिए। ऐसे ही 10 लीटर दूध होने पर पांच किलो दाना देना चाहिए।
चारा न खाने पर चिकित्सक से लें सलाह
हल्द्वानी। जानवर के चारा खाना बंद करने, लार गिराने व खांसी आने पर चिकित्सक को दिखाना या बुलाना चाहिए। ऐसे में लापरवाही या देरी करने पशु की जान जा सकती है और नुकसान हो सकता है।
