हल्द्वानी: एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन को दी अंतिम विदाई
हल्द्वानी,अमृत विचार। एसपी ट्रैफिक नैनीताल राजीव मोहन को बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों समेत गणमान्य लोगों की भी आंखें नम हो गई। मंगलवार देर रात उनका पार्थिव शरीर लामाचौड़ स्थित आवास लाया गया। इसके बाद लोगों का घर पहुंचना शुरू हो गया। बुधवार को चित्रशिला …
हल्द्वानी,अमृत विचार। एसपी ट्रैफिक नैनीताल राजीव मोहन को बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों समेत गणमान्य लोगों की भी आंखें नम हो गई। मंगलवार देर रात उनका पार्थिव शरीर लामाचौड़ स्थित आवास लाया गया। इसके बाद लोगों का घर पहुंचना शुरू हो गया।
बुधवार को चित्रशिला घाट में एसपी ट्रैफिक के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें कि एसपी ट्रैफिक नैनीताल राजीव मोहन 27 दिसंबर को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें एसटीएच के आइसीयू में रखा गया। वहां स्थिति में सुधार न होने पर चार दिसंबर को दिल्ली मैक्स रेफर कर दिया। मगर न्यूमोनिया, डायबिटीज व सांस लेने में दिक्कत की वजह से मुश्किलें और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि इस बीच उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव तो आ गई लेकिन हालत में कोई खास फर्क नहीं आया। जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार दोपहर उनका निधन हो गया। देर रात पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो यह देख पत्नी व मां बेसुध हो गई। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
इस दौरान एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी डा. जगदीश चंद्र, एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल संजय कुमार, एसओ भगवान महर, सुशील कुमार, संजय जोशी समेत बड़ी संख्या में पुलिस महकमे के लोग मौजूद रहे।
