अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पहुंचे अयोध्या, संकटमोचन के किये दर्शन
अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर निर्माण के लिए नींव निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बुधवार को अयोध्या पहुंचे। गुरुवार को उनकी अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस दौरान हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला दर्शन कर पूजन किया। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद वह राम …
अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर निर्माण के लिए नींव निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बुधवार को अयोध्या पहुंचे। गुरुवार को उनकी अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
इस दौरान हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला दर्शन कर पूजन किया। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद वह राम लला का दर्शन पूजन और राम मंदिर के नींव निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे।
इस अयोध्या दौरे में आगे की रणनीति के लिए निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों और अयोध्या में मौजूद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बैठक करेंगे। हालांकि अभी आगे की कार्य योजना के बाबत न तो मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और न ही ट्रस्ट के पदाधिकारी खुल कर बोल रहे हैं।
बुधवार को श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने केवल इतना कहा कि राम मंदिर के नीव के निर्माण के लिए प्रयास चल रहा है। बहुत जल्द नीव के निर्माण का कार्य सबके सामने आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 15 जनवरी से ही राम मंदिर निर्माण के लिए नीव का काम प्रारंभ हो चुका है।
