बरेली: 8वीं के छात्र ने किया ऐसा काम, हर कोई रह गया हैरान, पहुंची पुलिस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। आठवीं के छात्र ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया। आरोपी छात्र अपने से एक क्लास जूनियर छात्रा के घर चला गया जहां परिजनों की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसके बाद माता-पिता की ओर से इज्जतनगर …

अमृत विचार, बरेली। आठवीं के छात्र ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया। आरोपी छात्र अपने से एक क्लास जूनियर छात्रा के घर चला गया जहां परिजनों की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसके बाद माता-पिता की ओर से इज्जतनगर थाने में दुष्कर्म का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद छात्र को किशोर सदन भेज दिया गया है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह किसी काम से बैंक गई थी। उसके पति अपने आफिस गए थे। इसी बीच एक लड़का उसके मकान में घुस आया और उनकी बेटी से जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। वह कुछ देर बाद लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था और उनकी बेटी की चीखने की आवाज आ रही थी। जब वह अंदर गई तो देखा कि घर के सामने रहने वाला आठवीं का छात्र उनकी उनकी बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।

आरोप है कि उसके बाद छात्र ने चाकू से वार करने का प्रयास किया। उसके बाद परिवार के लोगों ने फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस छात्र को लेकर थाने चली गई। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने छात्र पर दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले का तो परिवार के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र पढ़ाई में काफी होनहार था। हर साल वह क्लास में प्रथम आता था लेकिन अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसका भविष्य खराब हो गया। उसके किशोर सदन जाते समय परिवार के लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

संबंधित समाचार