बरेली: निधि समर्पण के लिए संघ और विहिप ने झोंकी ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्य तेजी से कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विहिप ने शहर के विभिन्न जगहों पर लोगों के घर तक पहुंच कर सहयोग राशि जुटा रहे है। बुधवार को संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, पार्षद सतीश …

अमृत विचार, बरेली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्य तेजी से कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विहिप ने शहर के विभिन्न जगहों पर लोगों के घर तक पहुंच कर सहयोग राशि जुटा रहे है।

बुधवार को संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा, माया सक्सेना ने लोगों से सहयोग राशि ली। जिसमें निधि प्रमुख वीर सावरकर नगर विक्रम अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र गंभीर, अभय भटनागर,आशीष शर्मा, निखिल महेश्वरी,गिरिराज कपूर, डा. रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी तरह बीआई बाजार कैंट मे निधि प्राप्त करने के लिए रामदूत शशिकांन्त जायसवाल, वेद प्रकाश तनेजा, ललित मोहन मल्होत्रा आदि लोगों के घरों तक पहुंचे। विहिप के प्रमुख पवन अरोड़ा ने शहर के विभिन्न जगह फुटपाथों पर दुकान लगाने वालों से श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग राशि ली।

रामदूत के भूमिका में डा. हिमांशु अग्रवाल ने डा.धीरेंद्र अग्रवाल सहित कई चिकित्सकों के पास पहुंच कर श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि लेने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। श्रीराम मंदिर राष्ट्र का मंदिर होगा। सबके मन में राम रचते और बसते है।

संबंधित समाचार