बरेली: 17 पिलर पर ओवरब्रिज का कार्य पूरा, सड़क निर्माण अधूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सिटी स्टेशन रोड की ओर से 17 पिलर पर लिंटर का कार्य पूरा हो गया है। ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण किया जा रहा है जबकि पुलिस लाइन रोड की ओर से सिटी स्टेशन की ओर सीधे जोड़ने के लिए कार्य शुरू हो गया है। फरवरी माह …

अमृत विचार, बरेली। चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सिटी स्टेशन रोड की ओर से 17 पिलर पर लिंटर का कार्य पूरा हो गया है। ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण किया जा रहा है जबकि पुलिस लाइन रोड की ओर से सिटी स्टेशन की ओर सीधे जोड़ने के लिए कार्य शुरू हो गया है। फरवरी माह में ओवरब्रिज सीधे बन कर तैयार हो जाएगा। वहीं, पटेल चौक की ओर से जोड़ने के लिए पिलर पर लिंटर का कार्य तेज कर दिया गया है। पुलिस लाइन परिसर की ओर से चार पिलर के जरिए पुराने पुल से जोड़ने के लिए पिलर के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

चौपुला चौराहे के ओवरब्रिज निर्माण को पूरा करने के लिए सेतु निगम जुटा हुआ है। पुल के लिंटर का कार्य सिटी स्टेशन रोड से पूरा हो गया है। इसे चौराहे पर पुलिस लाइन रोड से जोड़ा जाना है क्योंकि यहां पुल सीधा होगा। पटेल चौक की ओर से पुल को जोड़ने के लिए लाइनर पिलर के साथ लिंटर का कार्य शुरू हो गया। इसी बीच पुलिस लाइन की ओर से चार पिलर तैयार किए जा रहे हैं जो बदायूं को जाने वाले रास्ते पर बने पुराने पुल से नये पुल को जोड़ देगा। इससे पुलिस लाइन की ओर से आने वाले वाहन सीधे बदायूं की ओर निकल जाएंगे।

वहीं, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सिटी स्टेशन की ओर चले जाएंगे जिससे शहर में आने-जाने वाले वाहन सीधे पुल पर पहुंच जाएंगे। सेतु निगम के अफसरों की मानें तो पुराने पुल से जोड़ने के लिए पिलर का काम तेज कर दिया गया है। इसी माह पटेल चौक की ओर जाने वाली सड़क पर ओवरब्रिज का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

पुलिस लाइन रोड की ओर से लिंटर बुधवार को शुरू कर दिया जाएगा क्योंकि शटरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। फरवरी माह में पुलिस लाइन परिसर में पिलर का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। सेतु निगम के अफसरों के अनुसार, ओवरब्रिज को पुलिस लाइन की रोड से जोड़ कर पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद पुराने पुल से जोड़ने के बाद ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण किया जाएगा।

संबंधित समाचार