हल्द्वानी: एसएसपी के बाद अब इनका फर्जी FB Account कर दिया तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। साइबर अपराधियों के निशाने पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी हैं। इसकी बानगी है कि तत्कालीन एसएसपी सुनील कुमार मीणा के बाद अब साइबर अपराधियों ने कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय रौतेला को निशाना बनाया है। साइबर अपराधियों ने वर्दी समेत फोटो लगाकर फेसबुक एकाउंट बनाया है। बताया जा …

हल्द्वानी,अमृत विचार। साइबर अपराधियों के निशाने पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी हैं। इसकी बानगी है कि तत्कालीन एसएसपी सुनील कुमार मीणा के बाद अब साइबर अपराधियों ने कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय रौतेला को निशाना बनाया है। साइबर अपराधियों ने वर्दी समेत फोटो लगाकर फेसबुक एकाउंट बनाया है। बताया जा रहा है कि मैसेंजर के जरिए परिचितों से बड़ी धनराशि मांगी जा रही है।

प्रदेश में साइबर अपराधियों बेखौफ होते जा रहे हैं। आम आदमी को रोजाना निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अब साइबर अपराधियों ने पुलिस विभाग को टारगेट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इससे पहले भी पुलिस विभाग से जुड़े कुछ मामले आ चुके हैं लेकिन उच्च स्तर के अधिकारियों को टारगेट नहीं किया जाता था। बीते दिनों नैनीताल जनपद के तत्कालीन एसएसपी सुनील कुमार मीणा का फेसबुक एकाउंट बना दिया गया था, जोकि एसएसपी के पहले एकाउंट की तरह ही था। वहीं, अब कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय रौतेला का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया गया है।

कुमाऊं परिक्षेत्र आईजी अजय रौतेला ने बताया कि यह जानकारी उनके संज्ञान में आई है। इसकी विस्तृत जांच को लेकर साइबर सेल को निर्देशित कर दिया गया है। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आईपीएस को लिखा एलपीएस
हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र आईजी अजय रौतेला का साइबर अपराधियों ने फेसबुक एकाउंट बनाया गया है। जिसमें उनका नाम अजय रौतेला एलपीएस लिखा गया है। माना जा रहा है कि फेसबुक एकाउंट अजय रौतेला आईपीएस नाम से बनाने का प्रयास किया गया हो लेकिन जल्दबाजी या किसी अन्य कारण से आईपीएस की जगह एलपीएस लिख दिया गया।

संबंधित समाचार