हल्द्वानी: एक मुट्ठी मिट्टी से कांग्रेस देगी आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यूथ कांग्रेस ने हर विधनसभा से एक मुठ्ठी मिट्टी एकत्र करने की मुहिम चलाई है। इस मिट्टी से दिल्ली में 26 जनवरी को भारत का नक्शा बनाकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यूथ कांग्रेस के महासचिव प्रदीप नेगी के नेतृत्व …

हल्द्वानी,अमृत विचार। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यूथ कांग्रेस ने हर विधनसभा से एक मुठ्ठी मिट्टी एकत्र करने की मुहिम चलाई है। इस मिट्टी से दिल्ली में 26 जनवरी को भारत का नक्शा बनाकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यूथ कांग्रेस के महासचिव प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी विधानसभा से एक मुठ्ठी मिट्टी लेकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। प्रदीप नेगी ने बताया कि देश के अन्नदाता को कांग्रेस का पूरा समर्थन है।

केन्द्र सरकार के काले कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलनरत हैं। कई किसान इस आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति दे चुके हैं। इन मृत आत्माओं की शांति के लिए यूथ कांग्रेस प्रदेश की हर विधानसभा से एक मुठ्ठी मिट्टी एकत्र कर रही है। एकत्र की गयी इस मिट्टी से दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्रा दिवस वाले दिन भारत का नक्शा बनाकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदीप नेगी ने बताया कि यूथ कांग्रेस की यह मुहिम पूरे देश में चलाई जा रही है। इस मौके पर पवन जोशी, गौरव बिष्ट, पियूष बोरा, नीरज खाती, कमल परगाई, करन मेहरा, प्रिंस बिष्ट, पवन कार्की, भुवन दरम्वाल, रोहित रावत, दीपक नयाल, रितेश कुल्याल, भरत दुर्गापाल, मोहित बिष्ट आदि थे।

संबंधित समाचार