पूरी दुनिया में भारत का परचम हुआ बुलंद, विश्व की शीर्ष सहकारी समिति बनी IFFCO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड(इफको) विश्व की शीर्ष 300 सहकारी समितियों में शीर्ष सहकारी समिति बन गई है। यह रैंकिंग प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) पर कारोबार के अनुपात पर आधारित है। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद और आर्थिक विकास में इफको के योगदान को दर्शाता है। इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस(आईसीए) द्वारा प्रकाशित …

नई दिल्ली। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड(इफको) विश्व की शीर्ष 300 सहकारी समितियों में शीर्ष सहकारी समिति बन गई है। यह रैंकिंग प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) पर कारोबार के अनुपात पर आधारित है। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद और आर्थिक विकास में इफको के योगदान को दर्शाता है।

इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस(आईसीए) द्वारा प्रकाशित 9वें वार्षिक वर्ल्ड कोआपरेटिव मॉनिटर रिपोर्ट के 2020 संस्करण के अनुसार यह रैकिंग बताती है कि किसी उद्यम के कारोबार का देश की अर्थव्यवस्था में कितना योगदान है। लगभग 36,000 सदस्य सहकारी समितियों और करीब सात अरब डॉलर के ग्रुप टर्नओवर के साथ इफको विश्व की सबसे बड़ी सहकारी समितियों में शामिल है। संपूर्ण कारोबार के मामले में इफको पिछले वित्त वर्ष के 125वें स्थान से चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गई है।

इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस(आईसीए) तथा द यूरोपियन रीसर्च इंस्टीट्यूट ऑन कोआपरेटिव एंड सोशल एंटरप्राइजेज ने एक अंतरर्राष्ट्रीय वेबीनार के दौरान वर्ल्ड कोआपरेटिव मॉनिटर का 2020 संस्करण लांच किया है। यह आईसीए द्वारा प्रकाशित नौवीं वार्षिक रिपोर्ट है जिसमें विश्व की प्रमुख सहकारी समितियों के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव का जायजा लिया गया है तथा कोविड व जलवायु परिवर्तन जैसी वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए उनके द्वारा किए गए उपायों के विश्लेषण के आधार पर शीर्ष 300 की श्रेणी बनाई गई है।

इफको के प्रबंध निदेशक, डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा “यह इफको व सहकारिताओं के लिए गर्व की बात है। भारतीय सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने की दिशा में हम सबके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इफको में हम लोग पूरे देश के किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारतीय सहकारिता आंदोलन को मजबूत कर रहे हैं। हम नवोन्मेष में विश्वास करते हैं क्योंकि यह सफलता की कुंजी है। मैं इफको से जुड़े सभी लोगों और देश के सहकारी बंधुओं को इस अनुपम उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।”

इफको ने पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मंच पर भारत को गौरवान्वित किया है। वैश्विक मंच पर इफको की मजबूत उपस्थिति है क्योंकि इफको के निदेशक आदित्य यादव आईसीए के वैश्विक निदेशक मंडल में इफको का प्रतिनिधित्व करते हैं। इफको में सहकारिता संपर्क विभाग के प्रमुख तरुण भार्गव इंटरनेशनल कोआपरेटिव एन्ट्रीप्रीन्योरशिप थिंक टैंक(आईसीईटीटी) के अध्यक्ष और आईसीए की वैश्विक शाखा आईसीएओ की कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात