लखनऊ: 31 जनवरी से शुरू होगा प्रतापगढ़-एलटीटी का संचालन, सप्ताह में इस दिन चलेगी ट्रेन
लखनऊ, अमृत विचार। मुम्बई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन एक और स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़-एलटीटी सप्ताह में 2 दिन चलेगी। जो 31 जनवरी से शुरू होगी । यह ट्रेन प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया लखनऊ होकर आवागमन करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से मुम्बई की ओर जाने वाली …
लखनऊ, अमृत विचार। मुम्बई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन एक और स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़-एलटीटी सप्ताह में 2 दिन चलेगी। जो 31 जनवरी से शुरू होगी । यह ट्रेन प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाया लखनऊ होकर आवागमन करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से मुम्बई की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।
ट्रेन 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 31 जनवरी से हर रविवार और मंगलवार को शाम 4.25 बजे चलकर अगले दिन शाम 7.35 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01074 प्रतापगढ़ से ट्रेन 02 फरवरी से हर मंगलवार और गुरुवार को मध्यरात्रि 1.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ये ट्रेन थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, भोपाल, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली तथा अमेठी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
एक फरवरी से मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार रद्द रहेगी
यात्रियों की कमी के चलते रेलवे ने ट्रेन नंबर 02573 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया लखनऊ साप्ताहिक क्लोन स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी से और ट्रेन नंबर 02574 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर वाया लखनऊ साप्ताहिक क्लोन स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी से अगले आदेश तक रद्द रहेगी।
