फाइजर ने मार्च के अंत तक 40 लाख डोज देने का वादा किया : जस्टिन ट्रूडो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोउरला ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कंपनी इस साल मार्च के अंत तक 40 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराएगी। इससे पहले कनाडा में वैक्सीन वितरण का काम देख रहे मेजर जनरल डेनी फोरटिन ने कहा …

टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोउरला ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कंपनी इस साल मार्च के अंत तक 40 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराएगी।

इससे पहले कनाडा में वैक्सीन वितरण का काम देख रहे मेजर जनरल डेनी फोरटिन ने कहा था कि यहां फाइजर की एक भी वैक्सीन अभी तक नहीं आयी है।  ट्रूडो ने कहा, “मैंने फाइजर के सीईओ डॉ बाउरेला से बात की। वैक्सीन डिलेवरी के मामले में अगले कुछ सप्ताह काफी चुनौतीपूर्ण हैं।

डॉ बाउरेला ने मुझे आश्वासन दिया है कि 15 फरवरी तक कुछ डोज हमें मिल जाएंगी और 31 मार्च से पहले तक 40 लाख डोज हमें दे दिए जाएंगे।”

 

संबंधित समाचार