हल्द्वानी: 10 का 800 चिल्ला रहा था, पुलिस ने सुन लिया और फिर…
हल्द्वानी,अमृत विचार। 10 रुपये लगाओ और 800 रुपये कमाओ कहते हुए सट्टा लगाते हुए पुलिस ने एक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे की पर्चियां बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस …
हल्द्वानी,अमृत विचार। 10 रुपये लगाओ और 800 रुपये कमाओ कहते हुए सट्टा लगाते हुए पुलिस ने एक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे की पर्चियां बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा में एक युवक सट्टा लगा रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक 10 रुपये लगाओ और 800 रुपये कमाओ, 20 रुपये लगाओ और 1600 रुपये कमाओ कहते हुए सट्टा लगवा रहा था। इस दौरान पुलिस को मौके पर देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गली नंबर तीन राजपुरा निवासी रमेश पुत्र रामधारी बताया। पुलिस ने उसके पास से 2 सट्टे की पर्ची बरामद की। इसके साथ पुलिस ने आरोपी के पास से 1300 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
