संभल : चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। उत्तर प्रदेश की संभल जिला पुलिस ने आज नखासा क्षेत्र से चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नखासा पुलिस ने शनिवार को हिसामपुर के पास से तीन चोरों सुनवरी निवासी रामवीर, हिसामपुर निवासी आकिल और फारूख को गिरफ्तार कर लिया …

संभल। उत्तर प्रदेश की संभल जिला पुलिस ने आज नखासा क्षेत्र से चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इनका एक साथी फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नखासा पुलिस ने शनिवार को हिसामपुर के पास से तीन चोरों सुनवरी निवासी रामवीर, हिसामपुर निवासी आकिल और फारूख को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका साथी इसराइल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

गिरफ्तार चोरों के कब्जे नलकूपों चोरी किए लोहे के कालम , एल्वो आदि सामान बरामद की । पुलिस फरार चोर की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि ये चोर उस समय पकड़े गये जब चोरी के बाद सामान को छिपाने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार