आज का राशिफल | 24 जनवरी, 2021
मेष राशि आज आपकी क्षमताओं में सुधार होगा। छात्रों को पढ़ाई में काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। कोई दूसरा व्यक्ति आपके कार्यों का श्रेय ले सकते हैं। अपने आसपास घट रही सारी गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। वृषि राशि आज आराम और मनोरञ्जन के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी बातों और विचारों का अनुसरण करेंगे। …
मेष राशि
आज आपकी क्षमताओं में सुधार होगा। छात्रों को पढ़ाई में काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। कोई दूसरा व्यक्ति आपके कार्यों का श्रेय ले सकते हैं। अपने आसपास घट रही सारी गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।
वृषि राशि
आज आराम और मनोरञ्जन के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी बातों और विचारों का अनुसरण करेंगे। व्यापार में काफी सकारात्मक उन्नति देखने को मिलेगी। प्रेमी जन से आपको काफी मानसिक सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
आज अचानक से कार्यशैली बदलने से नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। आपको धैर्यवान होकर अपने कार्यों को करना चाहिये। व्यापारियों को नकदी की समस्या हो सकती है।
कर्क राशि
आज सन्तान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। लेखन और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। सबको साथ में लेकर चलने के कारण लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मित्रता हो सकती है।
सिंह राशि
आज सम्पत्ति के कार्यों में बेहतरीन लाभ मिलेगा। घरवालों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे। छोटे स्तर के व्यापारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लोग आपका काफी सम्मान करेंगे।
कन्या राशि
आज आप नये प्रोजेक्ट्स में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपकी योग्यता और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करेंगे। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। कारोबार में नयी तकनीक का प्रयोग करने का विचार बना सकते हैं।
तुला राशि
आज अपने मन की बात आसानी से लोगों के सामने शेयर न करें। छात्रों को पढ़ाई में कठिनाई महसूस होगी। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। शान्त मन से कार्य करें धीमी गति से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज सामाजिक ख्याति बढ़ने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आवश्यक कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर लें। व्यापारिक यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। लाभकारी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।
धनु राशि
आज आपके लिए जॉब के अन्य बेहतर विकल्प प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों को अवसर मिल सकता है। गरीब लोगों की सहायता करेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ उठायें।
मकर राशि
आज विवादित मामलों में उलझ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकान्त में पढ़ाई करनी चाहिये। सरकारी कार्य सरलता से पूर्ण नहीं होंगे।
कुंभ राशि
आज ऑफिस में लोग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। नकारात्मक बातों के बजाय सकारात्मक विषयों पर ध्यान दें। महिलाओं के लिये दिन अच्छा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रयासों का लाभ देरी से मिलेगा।
मीन राशि
आज परिवार में आपकी भूमिका की सराहना होगी। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता मिलेगी। आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।
