मुरादाबाद में भी पोस्ट आफिस से बन सकेंगे रेल टिकट, जल्द शुरू होगी सर्विस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अब डाक विभाग पोस्टल रेलवे रिजर्वेशन सर्विस शुरू करेगा। जिसमें मुरादाबाद के हेड पोस्ट आफिस (प्रधान डाक घर) से ट्रेनों के लिए टिकट बनवाए जा सकेंगे। यानी की लोग रेलवे स्टेशन की तरह यहां से अपने टिकट बनवा सकेंगे। पोस्ट आफिस से ऐसी सुविधा के लिए विभाग की ओर से शासन को इसका …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अब डाक विभाग पोस्टल रेलवे रिजर्वेशन सर्विस शुरू करेगा। जिसमें मुरादाबाद के हेड पोस्ट आफिस (प्रधान डाक घर) से ट्रेनों के लिए टिकट बनवाए जा सकेंगे। यानी की लोग रेलवे स्टेशन की तरह यहां से अपने टिकट बनवा सकेंगे। पोस्ट आफिस से ऐसी सुविधा के लिए विभाग की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। दावा है कि दो माह में यह सर्विस शुरू हो सकती है।

बदलते वक्त के साथ डाक विभाग दिन दिन प्रतिदिन हाईटेक होता जा रहा है। अभी लोगों को रेल टिकट बुक कराने के लिए लंबी लाइन का सामना करना पड़ता है लेकिन अब जल्द ही इससे कुछ निजात मिलने जा रही है। डाक विभाग की ओर से रेलवे टिकट की बिक्री करने बात कही जा रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो लोग प्रधान डाक घर में भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। अब डाक विभाग की जल्द ही पोस्टल रेलवे रिजर्वेशन सर्विस शरू करेगा।

डाक विभाग की ओर से अभी तक रामपुर में ही पोस्टल रेलवे रिजर्वेशन सुविधा दी जा रही है। जबकि मुरादाबाद और संभल में इस योजना के लिए के प्रस्ताव भेजे गए हैं। हालांकि रेलवे विभाग की ओर से टिकट के लिए एग्रीमेंट कराना पड़ता है। उसके बाद ही डाक विभाग से लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

रेलवे के दर पर डाकघर देगा टिकट
अभी तक आईआरसीटीसी की साइट और साइबर कैफे से लोग टिकट बुक कराने के लिए लोगों को रेलवे के दामों से अधिक पैसा देना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे की दर पर लोग डाकघर में टिकट बुक करा सकेंगे।

विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद पोस्टल रेलवे रिजर्वेशन सर्विसेज योजना जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। जिसके चलते लोग रेलवे के दर पर ही लोग टिकट बुक करा सकेंगे।-एसके दुबे, उप अधीक्षक

संबंधित समाचार