मुरादाबाद: बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां, सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सिविल लाइन स्थित पंचायत भवन में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय चलने वाले इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विकलांग …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सिविल लाइन स्थित पंचायत भवन में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय चलने वाले इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।

कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विकलांग को ट्राई साइकिल वितरित की गई और जिला सहकारी बैंक द्वारा ग्रामीणों को एटीएम कार्ड भी दिए गए।

वहीं आयोजित प्रदर्शनी मे बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों द्वारा तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन प्रेरणा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा शांडिल्य ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी, सीएमओ एम सी गर्ग कांठ विधायक राजेश चुन्नू, मेयर विनोद अग्रवाल रहे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज