हल्द्वानी: शिवालिक पब्लिक स्कूल ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पहले खेल महोत्सव में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इस दौरान शिवालिक स्कूल के निदेशक रमेश शर्मा और सिंथिया स्कूल के निदेशक प्रवीण रौतेला ने मैच का शुभारंभ किया। रविवार को शिवालिक पब्लिक स्कूल और काठगोदाम फुटबॉल एकेडमी के बीच मैच खेला गया। …
हल्द्वानी,अमृत विचार। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से पहले खेल महोत्सव में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इस दौरान शिवालिक स्कूल के निदेशक रमेश शर्मा और सिंथिया स्कूल के निदेशक प्रवीण रौतेला ने मैच का शुभारंभ किया।
रविवार को शिवालिक पब्लिक स्कूल और काठगोदाम फुटबॉल एकेडमी के बीच मैच खेला गया। दोनों टीम ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला ड्रा रहा। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में शिवालिक पब्लिक स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस दौरान दीपक खत्री, जुबैर मोहम्मद, संजय बिष्ट, आनंद कुजरवाल, अनिल जोशी, दीपक बिष्ट, मयंक सांगुड़ी, पंकज, आशीष राणा और रोहित मालीवाल मौजूद रहे।
