आज का राशिफल | 25 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पार्टनर के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवादों को सुलझा लेंगे। वृष राशि नए लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे। मन में व्यर्थ की शंका न पालें। जीवनसाथी आपका …

मेष राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पार्टनर के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवादों को सुलझा लेंगे।

वृष राशि

नए लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे। मन में व्यर्थ की शंका न पालें। जीवनसाथी आपका सम्मान करेगा। रिसर्च और विज्ञान क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि

मन के चंचलता के कारण स्थिर होकर काम न नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद आपके कॅरियर की समस्या का समाधान होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कार्यों का विस्तार कर सकते हैं। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद भी परिवार को समय देंगे।

कर्क राशि

नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। निजी जीवन में खुशहाली रहेगी। अस्थमा के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

सिंह राशि

अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पाएंगे। दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। अपनी ट्रेनिंग का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उच्च शिक्षा में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

पेट में इन्फेक्शन की संभावना रहेगी। अपनी कार्य क्षमताओं का अच्छी तरह उपयोग नहीं कर पायेंगे। उच्च पद पर स्थित लोगों के ऊपर दबाव रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दान-धर्म के आपका मन लगेगा।

तुला राशि

निराशाजन्य विचारों से दूर रहें। आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। स्वयं को मानसिक चिन्ताओं से दूर रखें। व्यापार में कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दोपहर के बाद आपको कुछ अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। आपके वर्चस्व में कमी आएगी। आपको कर्जों के कारण समस्या हो सकती है। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। बेरोजगार लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

धनु राशि

आत्मविश्वास के कारण उलझें कार्यों को सुलझा लेंगे। लोगों के बीच आपकी छवि अच्छी होगी। प्रेम व्यवहार को वैवाहिक स्वरूप दे सकते हैं। रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर राशि

व्यापार में नुकसान की आशंका है। ज्यादा कार्य करने के कारण शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। नौकरी में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में कोई नया साजो-समान ले सकते हैं। अच्छे लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

यात्रा के दौरान कुछ सामान गुम हो सकता है। ऑफिस में लोग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। नकारात्मक बातों के बजाय सकारात्मक विषयों पर ध्यान दें। महिलाओं के लिये दिन अच्छा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

परिवार में आपकी भूमिका की सराहना होगी। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता मिलेगी। आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे।