बाराबंकी: सपा ने नियुक्त किए नए पदाधिकारी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यक सभा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। हैदरगढ़ नगर पंचायत के कुरैशी वार्ड में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य अतिथि अरविंद सिंह गोप का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत …
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यक सभा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। हैदरगढ़ नगर पंचायत के कुरैशी वार्ड में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य अतिथि अरविंद सिंह गोप का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अरविंद सिंह गोप ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करें।
उन्होंंने कहा कि आज किसान दर दर भटक रहा है जिसकी कोई सुनने वाला नहीं है। किसान विरोधी काला कानून पूंजीपतियों के लिए बनाया गया है ताकि देश का नागरिक एक बार फिर से पूंजीपतियों का गुलाम हो जाए। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा हरगिज़ नहीं होने देगी। हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहेंगे जब तक यह काला कानून वापस नहीं होता है और कल किसानों के समर्थन में झंडा रोहण के बाद ट्रैक्टर रैली निकली जाएगी।
इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद, पूर्व विधायक राम मगन रावत, राम गोपाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, नसीम कीर्ति, प्रीतम सिंह वर्मा, हशमत अली गुड्डू, वसीम बेलखरा, चौधरी अदनान, हफीज सलमानी, ताकिउल हसन, मेराज प्रधान, ओवेस सलमानी आदि लोग की उपस्थित रहे।
