अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए खाक चौक मंदिर ने सौंपा एक करोड़ 11 लाख का चेक
अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से राम जन्मभूमि निर्माण में सहयोग के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को खाक चौक मंदिर की ओर से चेक सौंपा गया है। एक करोड़ 11 लाख का यह चेक खाक चौक मंदिर …
अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से राम जन्मभूमि निर्माण में सहयोग के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को खाक चौक मंदिर की ओर से चेक सौंपा गया है। एक करोड़ 11 लाख का यह चेक खाक चौक मंदिर के त्यागी संत कनक बिहारी दास ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा है।
खाक चौक मंदिर के त्यागी संत कनक बिहारी दास ने बताया कि यह धनराशि अयोध्या के खाक चौक मंदिर के मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा विदिशा के रघुवंशी समाज के शिष्यों से एकत्र की गई है। रघुवंशी समाज के लोगों ने राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी अपनी सामर्थ्य के मुताबिक कुल एक करोड़ 11 लाख रुपये का दान दिया है। जिसको चेक के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हवाले किया गया है।
