बरेली: खेत में दर्जनों मृत कौवे मिलने से मचा हड़कंप
रिठौरा/बरेली,अमृत विचार। रिठौरा थाना क्षेत्र के कई खेतों में दर्जनों कौवे मृत मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा तो उसकी जानकारी वन विभाग और पशु चिकित्सकों को दी। हालांकि टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है। मृत कौवे को देखने के लिए कई गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मामला रिठौरा चौकी …
रिठौरा/बरेली,अमृत विचार। रिठौरा थाना क्षेत्र के कई खेतों में दर्जनों कौवे मृत मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा तो उसकी जानकारी वन विभाग और पशु चिकित्सकों को दी। हालांकि टीम अभी मौके पर नहीं पहुंची है। मृत कौवे को देखने के लिए कई गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
मामला रिठौरा चौकी क्षेत्र के जखई महाराज के थान के पास चकरोड के पास का है। यहां खेत मालिक रज्जाक अपने खेत में बुधवार सुबह गया था। यहां उसने मृत कौवे देखे तो गांव के लोगों को सूचना दी। टहलते हुए वह पड़ोसी के खेत में गए तो वहां भी उन्हें मृत कौवे उन्हें दिखाई दिए। यह देख वे हैरान हो गए। गांव के लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव वालों ने जब कई खेतो में देखा तो उन्हें दर्जनों की संख्या में मृत कौवे दिखाई दिए। इसकी जानकारी फॉर्म वन विभाग और पशु चिकित्सकों को दी गई। हालांकि अभी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है कि बर्ड फ्लू के चलते ही इनकी मौत हुई है इससे लोगों में खासी दहशत है।

दो मृत कबूतर भी मिले
लोग जब मृत कौवे की खेत में तलाश कर रहे थे तो उन्हें दो मृत कबूतर भी दिखाई दिए। ऐसे लोगों ने आशंका जताई की कौवे और कबूतर की मौत बर्ड फ्लू से ही हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

