दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी प्रदर्शन के लिए जुटे, आईटीओ पर यातायात प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के बाद बुधवार को आईटीओ पर यातायात गतिविधियां दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रदर्शन के चलते प्रभावित रही। दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी मंगलवार को हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के बाद बुधवार को आईटीओ पर यातायात गतिविधियां दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रदर्शन के चलते प्रभावित रही। दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी मंगलवार को हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि मिंटो रोड से कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले मार्ग तथा आईटीओ से इंडिया गेट की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर बाजार, एनएच-9, एनएच-24 भी बंद हैं। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को शाहदरा और डीएनडी से होकर जाने की सलाह दी गई है।

कृषक संगठनों की केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस के साथ झड़प की, वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि मंगलवार को हुई हिंसा के सबंध में 22 प्राथमिकियां दर्ज हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव